तीस हजार की पगार में करोड़ों के ठाठ: महिला क्लर्क के घर छापे में मिली अकूत संपत्ति, 30 लाख की टीवी, 50 विदेशी कुत्ते, दर्जनों गाड़ियां

Bhopal news

Bhopal news

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त की टीम ने 30 हजार रुपए महीने कीस सैलरी पाने वाली एक महिला क्लर्क के यहां छापा मारा। लेकिन जब लोकायुक्त की टीम ने महिला की संपत्ति का ब्यौरा जुटाना शुरू किया तो सभी अधिकारी हैरान रह गए। क्योंकि मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रभारी सहायक इंजीनियर हेमा मीणा करोड़ों की संपत्ति मिली है। जिसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके पास 10 लग्जरी कारें हैं।

विज्ञापन

सैलरी से 232 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति

लोकायुक्त की तरफ से बताया गया है कि महिला की सैलरी हर महीने 30 हजार रुपए हैं, लेकिन उसके पास संपत्ति 232 प्रतिशत मिली है। वेतन के हिसाब से हेमा की संपत्ति ज्यादा से ज्यादा 18 लाख रुपये होनी चाहिए थी, लेकिन उसकी संपत्ति करोड़ों रुपए की मिली है।

विज्ञापन

करोड़ों की जमीन पर 40 कमरों में वाला मकान

लोकायुक्त को महिला क्लर्क के पास करोड़ों की संपत्ति मिली है, जिसमें 20 हजार वर्गफीट जमीन करीब 40 कमरों का एक फॉर्महाउस नुमा मकान बना है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है। इसके अलावा भी उसके पास एक फॉर्म हाउस है, जिसमें विदेशी नस्लों के करीब 50 से ज्यादा कुत्ते हैं, इसके अलावा महिला के पास 60-70 अलग-अलग ब्रीड की गायें भी मिली हैं, जिनकी कीमत भी लाखों रुपए में है। इसके अलावा महिला के घर में 30 लाख रुपए का एक टेलिविजन भी लगा हुआ है।

कर्मचारियों से बात करने वॉकी-टॉकी

आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला के घर में कई लोग काम करते हैं, जिनसे बात करने के लिए वह वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करती है। घर में रोटी बनाने के लिए मशीन लगी हुई है। रोटी बनाने की इस मशीन का इस्तेमाल कुत्तों को रोटी बनाने के लिए किया जाता था।

विज्ञापन

10 लग्जरी कारें

इसके अलावा महिला क्लर्क के पास से महिंद्रा थार कार सहित 2 ट्रक और एक टैंकर को मिलाकर कुल 10 से ज्यादा कारें मिली हैं। इसके अलावा महिला के पास लग्जरी सामानों की भी बड़ी लिस्ट है। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ