हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

9वीं की छात्रा को फेसबुक से फुसलाया, घर से भगाया और Rape करने के 3 दिन बाद छोड़ गए घर

Facebook Crime Sexual Harassment: अगर आपके बच्चे भी फेसबुक पर ज्यादा समय बिता रहे हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में सामने आया।

विज्ञापन
Missing Girl Recovered

Jabalpur Police Recovered Missing Minor Girl: आजकल बदमाशों ने फेसबुक के जरिए बच्चों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। जबलपुर में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को 2 युवकों ने पहले फेसबुक फ्रेंड बनाया। अश्लील वीडियो भेजे। उसके साथ गलत काम भी किया। इस बीच अचानक लड़की लापता हो गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना पनागर के TI अजय बहादुर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए घटना की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें: Rajasthan के बीकानेर में परिवार के 5 सदस्यों ने क्यों मौत को गले लगाया? जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

करीब एक साल पहले बनाया था दोस्त

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं। आरोपियों के नाम जय दूबे और राहुल बड़गैया हैं। दोनों ने मिलकर साजिश रची थी। दोनों ने लड़की को पहले फेसबुक फ्रेंड बनाया। इसके बाद वे उससे बातें करने लगे। जब बच्ची उनके चंगुल में फंस गई तो उन्होंने उसका फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वे व्हाट्सऐप पर उससे बातें करने लगे। उन्होंने उसे अश्लील वीडियो भेजनी शुरू कर दीं। करीब एक साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। इस बीच वे उससे मिले तो उसके साथ गलत काम भी किया। इस बीच अचानक बच्ची 11 दिसंबर को लापता हो गई। वे दोनों ही उसे बहलाकर साथ ले गए थे। बच्ची ट्रेन से अहमदाबाद गई थी। वहीं आरोपी खुद ही 3 दिन बाद बच्ची को घर छोड़कर चले गए, जिसका मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन है वो CEO, जिस पर अपनी महिला कर्मचारी से Sex Slave कॉन्ट्रैक्ट साइन कराने का आरोप

खंडहर नाले के किनारे मिली थी लाश

वहीं दूसरी ओर जबलपुर में ही नाले के किनारे मिली लाश की पहचान हो गई है। मृतक गढ़ा फाटक निवासी रोहित कोरी है, जो करीब एक महीने से लापता चल रहा था। मृतक शाह नाला के पास अपने चाचा के घर में रह रहा था। तिलवारा थाना इलाके में ही शाहनाला के पास खंडहर नाले के किनारे लाश मिली थी, जो कंकाल में तब्दील हो चुका था। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में युवक की हत्या का शक जताया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola