MP Assembly Election: एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में अब टिकट वितरण की सुगबुगाहट तेज हो गई है। क्योंकि बीजेपी ने 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब सबकी नजरे कांग्रेस पर टिकी हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर समर्थक को टिकट नहीं मिला तो क्या हरा देंगे। जबकि लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी हार का जिक्र भी किया है।
दिग्विजय सिंह को आया गुस्सा
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह लगातार कमजोर विधानसभा सीटों पर फोकस कर रहे हैं। वह फिलहाल भोपाल जिले की बैरसिया विधानसभा सीट पर प्रचार में जुटे हैं। बैरसिया में एक जगह दिग्विजय सिंह को उस वक्त गुस्सा आ गया जब टिकट वितरण का मामला उठा। दरअसल, यहां कुछ कार्यकर्ता किसी नेता के टिकट की पैरवी कर रहे थे, जिस पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें दो टूक जवाब देते हुए कहा ‘अगर तुम्हारे पसंद का उम्मीदवार नहीं मिलेगा तो क्या हरवा दोंगे।’
बताया जा रहा है कि बैरसिया में ग्रामीणों ने दिग्विजय सिंह के सामने कांग्रेस नेता विनय मेहर को टिकट देने की मांग रखी थी। उनका नाम सुनने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा दूसरे को टिकट देंगे तो क्या कांग्रेस को हरवा दोंगे। हालांकि उनका गुस्सा देख ग्रामीणों ने कहा हम कांग्रेस के साथ है। चाहे पार्टी किसी को भी उम्मीदवार बनाएं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि टिकट वितरण का फैसला कमलनाथ करेंगे। इसलिए पार्टी ही टिकट वितरण करेगी।’
अपनी हार का भी किया जिक्र
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा मुझे भी आप लोगों ने 50 हजार से यहां से हरवाया था। दिग्विजय सिंह का यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, जब वह क्षेत्र में एक धार्मिक यात्रा पर निकले थे। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल सीट से लड़ा था। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बैरसिया विधानसभा सीट पर उनकी हार का मार्जिन 50 हजार रहा था।
बता दें कि कांग्रेस ने पहले जल्द टिकट वितरण करने की बात कही थी। लेकिन अब तक टिकट नहीं दिए गए हैं। हालांकि कमलनाथ का कहना है कि जिन नेताओं के टिकट लगभग तय हैं उन्हें संकेत दे दिए गए हैं और वह क्षेत्र में लगातार तैयारियों में जुटे हैं।
ये भी देखें: दतिया में बाइक में सांप दिखने से मचा हड़कंप, दोपहिया वाहन की सर्विस करवाने पहुंचा था ग्रामीण
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
14 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines