Delivery Boy Become Santa Clause in Indore: क्रिसमस सेलिब्रेशन के बीच इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डिलीवरी बाॅय सांता क्लाॅज की ड्रेस पहनकर डिलीवरी करने निकला था। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जब यह देखा तो डिलीवरी बाॅय की ड्रेस उतरवा ली। हिंदू संगठन के लोग बार-बार डिलीवरी बाॅय से पूछ रहे थे, क्या हिंदू त्योहारों में भगवा कपड़े पहनकर डिलीवरी करते हो? इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
बता दें कि फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की ओर से आज डिलीवरी स्टाफ को सांता क्लाॅज की ड्रेस पहनकर डिलीवरी करने के लिए कहा गया था। इसी के चलते जब डिलीवरी बाॅय ड्रेस पहनकर निकला तो हिंदू संगठनों ने उसको रोक दिया और ड्रेस उतरवा ली। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता डिलीवरी बाॅय से पूछ रहे थे, क्या हिंदू त्योहारों में भगवा कपड़े पहनकर डिलीवरी करते हो?
क्या संदेश देना चाहते हो?
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा, जब हिंदू त्योहार होते हैं, क्या तब भगवा पहनकर या श्रीराम बनकर डिलीवरी करते हो? उन्हें क्या संदेश देना चाहते हो? हिंदुओं के त्योहार पर संदेश क्यों नहीं देते? मुस्लिम और ईसाई त्योहार पर सारे संदेश याद आते हैं?
ये भी पढ़ेंः पटना में BPSC ऑफिस के सामने लाठीचार्ज, PT परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे छात्र, Video
वहीं डिलीवरी बाॅय ने बताया जोमैटो कंपनी उन्हें सेल्फी और तस्वीर भेजने को कहती है, ताकि यह वेरिफाइड हो सके कि उसने दी गई ड्रेस पहनी है या नहीं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो कंपनी उनके पैसे काट लेती है और आईडी ब्लाॅक कर दी जाती है। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने डिलीवरी बाॅय को ज्ञान भी दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कार्यकर्ताओं ने डिलीवरी बाॅय को समझाते हुए कहा जब सेल्फी भेजनी हो, तब पहनकर भेज देना। इसके बाद उन्होंने डिलीवरी बाॅय को जय श्री राम कहा और वहां से जाने दिया। बता दें कि इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ही बनाया है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में हनी ट्रैप का खुलासा, लड़की बातों में फंसाती, फिर Special-26 की तरह धमक पड़ती नकली पुलिस
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
17 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines