Dalit Sarpanch tied to tree and beaten by bullies: एमपी के मुरैना में एक दलित सरपंच को पेड़ से बाधंकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद भयभीत सरपंच गांव छोड़कर चले गए। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कौथरकलां पंचायत के सरपंच ने गुरुवार को इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस को दी शिकायत में सरपंच ने बताया कि पिछले 2 सालों से गुंडे उन्हें परेशान कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि वे सरपंच का पद छोड़ दें और अपना डोंगल उन्हें सौंप दें, जिसमें उनका डिजिटल सिग्नेचर और पासवर्ड है। इसके बाद जब उन्होंने गुंडों की बात मानने से इंकार कर दिया तो 3 मई को वे उसे कौथरकलां गांव के बाहरी इलाके में ले जाकर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई भी की।
मामले में अंबाह के एसडीओपी रवि भदौरिया ने कहा कि सरपंच की शिकायत के आधार पर दिवाकर सिंह तोमर और उसके भाई पिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसे अरेस्ट किया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गांववालों ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़ित सरपंच ने अपना सामान एक वाहन में भरा और गोहद शहर के लिए रवाना हो गया। वहीं पंचायत सचिव बलवीर सिकरवार ने बताया कि सरपंच ने मुझे बताया कि कुछ लोग उस पर अत्याचार कर रहे हैं। ऐसे में वह गांव छोड़कर जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः ‘सतारा में मतदाता भ्रमित हो गए…’ NCP बोली- सिंबल में गफलत की वजह से चुनाव जीत गई BJP
ये भी पढ़ेंः MP के सभी मंत्रियों-विधायकों के आए अच्छे दिन, मोहन सरकार देने जा रही है नया घर
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
9 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines