MP Weather Forecast : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं धुंध के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो कहीं जमकर बादल बरस रहे हैं। मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का असर देखने को मिलेगा, जिससे कई जिलों में बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है और अगले 48 घंटे में भयंकर ठंड बढ़ने की संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, एमपी में फेंगल तूफान अपना असर दिखाएगा, जिससे हवाओं का रुख बदल जाएगा। चक्रवाती तूफान की वजह से छिंदवाड़ा, सिवनी और बैतूल में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में बर्फीली हवा चलेगी। साथ ही उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव है।
यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान का खतरा अभी टला नहीं, अब इन राज्यों में बरपाएगा कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
48 घंटे में बढ़ेगी ठंड
मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी है। मौसम सिस्टम के चलते पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे उत्तरी हवाएं एमपी की ओर तेजी से आएंगी, जिससे पूरे राज्य में अगले 48 घंटों में दिन-रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आ सकती है। भोपाल समेत 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है।
यह भी पढ़ें : 90 KM की स्पीड से चल रहीं हवाएं, पुडुचेरी-तमिलनाडु पहुंचा तूफान, 3 की मौत; Video में देखें ‘फेंगल’ की तबाही
इन राज्यों में गिरा तापमान
शाजापुर से जुड़े गिरवर में सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ में 7 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.2 डिग्री, शिवपुरी के पिपरसमा में 7.7 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 8.2 डिग्री, रायसेन-टीकमगढ़ में 9 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। खंडवा-खजुराहो में 9.4 डिग्री, उमरिया-बैतूल में 9.5 डिग्री और गुना में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, भोपाल में रविवार-सोमवार की रात में पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जहां गुना, रतलाम, खरगोन, रीवा, धार, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, सागर, सीधी में टेम्परेचर 12 डिग्री से कम रहा तो वहीं इंदौर में 12 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और जबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
12 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines