चक्रवाती तूफान का खतरा अभी टला नहीं, अब इन राज्यों में बरपाएगा कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Cyclone Fengal Latest Update : देश में कड़ाके की ठंड के बीच तेज बारिश भी हो रही है। चक्रवाती तूफान फेंगल का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। ये तमिलनाडु और पुडुचेरी से आगे बढ़ गया है और अब इन राज्यों में कहर बरपाएगा। जानें क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट?

Cyclone Darragh

फिर लौटा चक्रवाती तूफान। (File Photo)

Cyclone Fengal Latest Update : देश में अभी चक्रवाती तूफान फेंगल का खतरा टला नहीं है। जहां उत्तरी राज्यों में घना कोहरा के साथ ठंड पड़ रही है तो वहीं दक्षिणी राज्यों में चक्रवाती तूफान फेंगल अपना रौद्र रूप दिखा रहा है, जिससे अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरस रहे हैं। अब फेंगल पुडुचेरी और तमिलनाडु से आगे बढ़ गया और अन्य राज्यों में कहर बरपाएगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी से चक्रवाती तूफान फेंगल का प्रेशर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अब इसके लो प्रेशर एरिया में धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। उत्तरी केरल कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर में 2-3 दिसंबर के आसपास शेष लो प्रेशर उभरने के आसार हैं।

विज्ञापन

इन राज्यों में होगी बारिश

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में 1 और 2 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि केरल से सटे तमिलनाडु के आंतरिक जिलों में 3 दिसंबर को कुछ स्थानों पर जमकर बादल बरस सकते हैं। तटीय कर्नाटक और केरल के अधिकांश हिस्सों में 2-3 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

55 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर 2 दिसंबर की सुबह से हवा की स्पीड 35-45 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य के आसपास के क्षेत्रों और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन

IMD का रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कोट्टायम, अलपुझा और पथानामथिट्टा जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून के और तेज होने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ