Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में इन दिनों आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा सुर्खियों में हैं। कभी उनके ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड पड़ रही है तो कभी प्रवर्तन निदेशालय की। इस बीच लोकायुक्त की छापेमारी में मिली रकम में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अदालती दस्तावेजों में कुछ और रकम है तो अधिकारियों के दावों में कुछ और। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के एक पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त की जांच अलग-अलग सामने आई है। अदालती दस्तावेजों से पता चलता है कि डीएसपी स्तर के लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि जब्ती में 28.5 लाख रुपये नकद, 5 लाख से अधिक के आभूषण और 21 लाख रुपये की चांदी शामिल है। यानी कुल कीमत 55 लाख रुपये है। हालांकि, यह आंकड़ा लोकायुक्त के 7.98 करोड़ रुपये के पहले के दावों से बिल्कुल अलग है।
यह भी पढ़ें : RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल के ठिकानों पर छापा, दीवारों के बीच, जमीन के नीचे, चप्पे-चप्पे पर ED की नजर
ED भी कर रही छानबीन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में रेड मारकर अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच पड़ताल कर रही है। लोकायुक्त के शुरुआती ऑपरेशन में खामियां सामने आई हैं, जिसमें उनके छापों से प्रमुख स्थानों को छोड़ देना भी शामिल है। भोपाल में ई-7 अरेरा कॉलोनी में सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर को निशाना बनाने के बावजूद लोकायुक्त की टीम ने उनके दूसरे घर पर रेड नहीं मारी, जो सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा उनके सहयोगी शरद जायसवाल के घर की तलाशी नहीं ली गई, जबकि जायसवाल का नाम भी इस मामले में शामिल था।
लोकायुक्त की जांच में हुई चूक
दूसरी चूक में लोकायुक्त की टीम एक इनोवा कार नहीं रोक पाई, जिसमें 52 किलोग्राम सोना और 11 करोड़ रुपये नकदी थी। बाद में मेंडोरी जंगल में छोड़ी गई यह गाड़ी छापेमारी के दौरान शर्मा के आवास के पास से गुजरते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। जबकि कार के पंजीकृत मालिक चेतन सिंह ने एक ड्राइवर को काम पर रखने का दावा किया। अभी तक ड्राइवर की पहचान गुप्त रखी गई है।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के बाघ अब इन 4 राज्यों में मारेंगे दहाड़, मोहन यादव सरकार ने दी मंजूरी
आरटीओ कॉन्स्टेबल से रियल एस्टेट बने सौरभ शर्मा
लोकायुक्त की छापेमारी के दौरान सौरभ शर्मा के कार्यालय के पास खड़ी एक अन्य गाड़ी की भी जांच नहीं की गई। जब ईडी ने इस गाड़ी में जांच की तो उसमें ऐसे दस्तावेज मिले, जिनसे महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते थे। जांच से पता चला है कि शर्मा परिवहन विभाग के कॉन्स्टेबल से रियल एस्टेट के दिग्गज बन गए।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines