RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल के ठिकानों पर छापा, दीवारों के बीच, जमीन के नीचे, चप्पे-चप्पे पर ED की नजर

ED Raid On Former RTO Constable Locations : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक बार फिर मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में छापा मारा। आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल और उनके रिश्तेदार के घरों व ऑफिस में छापेमारी कार्रवाई चल रही है।

Saurabh Sharma

आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ईडी की रेड।

ED Raid On Former RTO Constable Locations : मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा पर एक बार फिर जांच एजेंसी ने शिकंजा कसा है। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को सौरभ शर्मा और उनके रिश्तेदार के ठिकानों पर छापा मारा। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में एक साथ रेड मारी गई। कुछ दिन पहले लोकायुक्त की छापेमारी में सौरभ शर्मा के ठिकानों से 234 किलो चांदी और कैश बरामद किए गए थे।

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की रेड फिल्म का रियल सीन मध्य प्रदेश में सामने आने वाला है। आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घरों एवं ऑफिस में दीवारों के बीच, जमीन के नीचे, बाथरूम में काला धन और अहम दस्तावेज हो सकते हैं। ईडी की रेड के साथ मेटल डिटेक्टर मशीन भी मौजूद है।

विज्ञापन

ED की 3 शहरों में छापेमारी

विज्ञापन

ईडी की टीम ने आज सुबह एक साथ तीन शहरों में छापा मारा। परिवहन विभाग के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में स्थित ठिकानों पर जांच एजेंसी की छापेमारी कार्रवाई चल रही है। साथ ही सौरभ शर्मा के रिश्तेदार बिल्डर रोहित तिवारी के घरों और ऑफिस पर भी टीम पहुंची है। जहां दीवारों और फर्श की मेटल डिटेक्टर से जांच चल रही है तो लॉकर खोलने वालों को बुलाया गया है।

विज्ञापन

परिवार के साथ विदेश भागने वाला था सौरभ शर्मा

ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ भोपाल में अरेरा कॉलोनी ई-7 स्थित मकान नंबर 78 और 657 समेत 1100 क्वार्टर स्थित जयपुरिया स्कूल के दफ्तर पहुंची है। सौरभ शर्मा की अरेरा कॉलोनी के जिस दफ्तर पर छानबीन हो रही है, उसी जमीन से कुछ दिन पहले ही लोकायुक्त ने 234 किलो चांदी और कैश बरामद किया था। विदेश में बैठा सौरभ शर्मा अब अपने परिवार के साथ फरार होने वाला था। वह पूरे परिवार का पासपोर्ट बनवा रहा था। सौरभ शर्मा के बेटे अबीर शर्मा का पासपोर्ट आज पहुंचा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ