MP Assembly Elections: कर्नाटक में आज कांग्रेस की सरकार का शपथग्रहण समारोह पूरा हो गया। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कांग्रेस के लिए यह जीत बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें बड़ा रोल डीके शिवकुमार का रहा है। ऐसे में कांग्रेस अब डीके शिवकुमार को दूसरे राज्यों में मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी देने की तैयारी में है, जिसमें सबसे अहम मध्य प्रदेश माना जा रहा है।
कांग्रेस डीके देगी बड़ी जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस डीके शिवकुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी सामने आ रही है। यानि अगर एमपी विधानसभा चुनाव में डीके शिवकुमार की एंट्री होती है तो चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है।
एमपी में होगा PAYCM का नया वर्जन
बताया जा रहा है कि कांग्रेस कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाएगी, ऐसे में कांग्रेस कर्नाटक की तर्ज पर PAYCM का नया वर्जन लाएगी। क्योंकि यह मुद्दा कर्नाटक में हिट साबित हुआ। ऐसे में कांग्रेस अब इस मुद्दे को मध्य प्रदेश में भी भुनाने की पूरी कोशिश करेगी।
डीके कांग्रेस के संकटमोचक
हालांकि अब तक इस बात की कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि डीके शिवकुमार को क्या जिम्मेदारी मिलेगी। लेकिन डीके कांग्रेस के संकटमोचक माने जाते हैं। ऐसे में पार्टी अब उन्हें दूसरे राज्यों में चुनावी जिम्मेदारी देगी। डीके शिवकुमार के अलावा उत्तर प्रदेश के प्रमोद तिवारी और हरियाणा के दीपेंद्र हुड्डा भी जल्द ही मध्य प्रदेश में डेरा डालेंगे।
दिल्ली में बड़ी बैठक
वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की 24 मई को दिल्ली में बड़ी बैठक होगी। जिसमें मध्य प्रदेश के टॉप-10 लीडर शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल और नकुलनाथ भी शामिल होंगे। इस बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines