Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड की तैयारियों में जुटी BJP, जानिए क्यों अहम है यह कार्यक्रम

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाना है। मध्य प्रदेश में बीजेपी इस आयोजन को बड़ा बनाने की तैयारियों में जुटी है। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। 64 हजार से ज्यादा […]

Author
Edited By : Arpit Pandey Updated: Apr 29, 2023 14:59
mann ki baat
mann ki baat

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाना है। मध्य प्रदेश में बीजेपी इस आयोजन को बड़ा बनाने की तैयारियों में जुटी है। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं।

64 हजार से ज्यादा बूथों पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’

30 अप्रैल को रेडियो पर प्रसारित होने वाले पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने की तैयारी बीजेपी ने कर ली है। बीजेपी ने बताया कि मध्य प्रदेश में 64 हजार से ज्यादा बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। जिसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए प्रदेश में 64100 बूथ और विशेष तौर पर 25,000 स्थान आईडेंटिफाई किए है, खास बात यह मन की बात कार्यक्रम के बाद भोजन प्रोग्राम का भी इंतजाम किया गया है।

---विज्ञापन---

सीएम भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष उज्जैन में

मन की बात के रेडियो प्रसारण को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की और से सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसलिए पार्टी ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को ‘मन की बात’ के प्रसारण को सुनने के लिए विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल तो प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन के एक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

हर जिले में होगा यूनिक कार्यक्रम

मन की बात के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के 65 हजार बूथों पर मन की बात को सुना जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम में 100 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में एक यूनिक कार्यक्रम होगा। इसी तरह शैक्षणिक संस्थाओं में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री की मन की बात का यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक और गैर-प्रशासनिक कार्यक्रम होगा। भोपाल के 15 सौ बूथों पर कार्यक्रम आयोजित होगा। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन लोगों के नाम और कार्यों का जिक्र कर चुके हैं, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

---विज्ञापन---

बीजेपी के लिए अहम कार्यक्रम

दरअसल, यह कार्यक्रम बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है। मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इस आयोजन के बहाने बीजेपी कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने की तैयारी में हैं। ताकि चुनाव तक सभी पूरी तरह से सक्रिए हो जाए।

First published on: Apr 29, 2023 02:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.