MP News: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार पेसा नियम लागू कर चुकी है। जिस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सख्ती से काम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि ‘पेसा नियम को जमीन पर उतारने की जवाबदारी पेसा समन्वयकों की है। सरकार और जनता के बीच पेसा समन्वयक सेतु का कार्य करें। अथक प्रयास से पेसा नियम का क्रियान्वयन हो। अनुसूचित जनजाति के लोगों को पेसा नियम की जानकारी देकर जागरूक करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाये।’
बता दें कि सीएम शिवराज ने कहा कि सीएम हाउस पर पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए बनाये गये जिला और ब्लॉक समन्वयकों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए थे। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला और ब्लॉक समन्वयक मौजूद थे।
समाज की भलाई के लिए बनाया नियम
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आपके सहयोग से हम पेसा नियम को समाज की भलाई और कल्याण के लिए नीचे तक लागू करके रहेंगे। आपके द्वारा किए जा रहे नवाचारों से मुझे संतोष महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में जनजातियों के अधिकार उन्हें भलीभांति समझाये जायें। ग्राम सभा के दायरे में आने वाले अधिकारों को आप ढंग से समझकर जनता को जानकारी दें। जनजातियों की गरीबी दूर कर उन्हें स्वाभिमान से जीवन जीने के लिए प्रेरित करें।’
गरीबों का कल्याण मेरा मिशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जनजाति समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान के रूप में कार्य करें। मैंने अपनी जिंदगी को गरीबों के कल्याण और विकास का मिशन बना लिया है। आप भी अपनी जिंदगी को मिशन बनाकर कार्य करें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने के लिए बनाई गई है। बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति के परिवारों के पोषण स्तर में सुधार आया है। यह राज्य सरकार की महिलाओं को पोषण आहार अनुदान योजना से ही संभव हुआ है।’
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines