MP News: मध्य प्रदेश में कुशवाहा समाज का कल्याण बोर्ड बनेगा, इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर में आयोजित कुशवाहा समाज के सम्मेलन में किया है। सीएम ने कहा कि कुशवाहा समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को मंत्री पद का दर्जा भी दिया जाएगा। इसके अलावा भी सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की है।
बोर्ड के अध्यक्ष को मिलेगा मंत्री का दर्जा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘कुशवाहा समाज के संभागीय सम्मेलन में 10 करोड़ रूपये की लागत से लव कुश मंदिर और धर्मशाला निर्माण की घोषणा की। मंदिर के लिए 5 करोड़ और धर्मशाला के लिए 5 करोड़ रूपये राज्य सरकार द्वारा दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने स्थल चयन के लिए कुशवाहा समाज को जिम्मेदारी सौपी। जो स्थान चयनित होगा, उसी स्थल पर एक छात्रावास भी बनेगा।
साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में कुशवाहा समाज कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा दिया जाएगा’ चुनावी साल में यह ऐलान अहम माना जा रहा है।
मेहनती और परिश्रमी है कुशवाहा समाज
सागर में आयोजित कुशवाहा समाज के सम्मेलन में सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कुशवाहा समाज मेहनती और परिश्रमी हैं, जो खून-पसीने की कमाई से अपना जीविकोपार्जन करता है। समाज का इतिहास गौरवशाली है। इस समाज के अनेक साम्राज्य रहे, जिन्होंने सेवा-भावना से कार्य किया और सभी समाजों का कल्याण किया।
स्वतंत्रता सग्राम में योगदान देने के साथ ही अंग्रेजों के छक्के भी छुड़ायें। देश सेवा में सर्वस्व न्यौछावर करने में कोई कसर समाज ने नहीं छोड़ी। वास्तव में कुशवाहा समाज देशभक्त समाज है, जिसने अन्य समाजों का कल्याण भी किया है।’
सीएम ने कहा कि ‘हमारी सरकार ने रहली में उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने की पहल की है, जिसकी प्रकिया चल रही है। उन्होंने कुशवाहा समाज का आह्वान किया कि वे अपने प्रतिभाशाली बच्चों की बेहतर पढ़ाई की दिशा में प्रयास करें। मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिभाशाली गरीब बच्चों का प्रवेश होने पर उनकी फीस राज्य सरकार भर रही है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में कराने की शुरूआत की गई है। अब मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूलों से अच्छे सीएम राइज स्कूल बन रहे है।
सरकार ने अब सरकारी स्कूल से निकले बच्चों को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए 5 प्रतिशत सीटे आरक्षित करने का निर्णय लिया है। महिलाओं के उत्थान के दिशा में भी सरकार ने अनेक कार्य किए है। लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह और लाड़ली बहना योजना को लागू कर महिलाओं को आर्थिक रूप के संपन्न बनाने की सार्थक पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने कुशवाहा समाज से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ दिलवाये।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines