CM शिवराज के मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिलाई अनोखी शपथ, विधानसभा चुनाव से जुड़ा है मामला
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj minister kamal patel administered oath
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj minister kamal patel administered oath
MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शिवराज सरकार के मंत्री भी तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसा ही एक मामला हरदा जिले से सामने आया है। जहां शिवराज सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं को अनोखी शपथ दिलाई है।
दरअसल, भले ही अभी चुनाव में 6 महीने का वक्त है, लेकिन नेताओं को चुनाव के दौरान भितरघात का डर भी सताने लगा है। ऐसे में अपने गृह जिले हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं को अनोखी शपथ दिलाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के हाथ उठावकर उनसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कमा करने की शपथ दिलाई है।
मंत्री ने कार्यकर्ताओं को हाथ ऊठाकर भोलेनाथ की दिलाई कि वह चुनावों में पार्टी के हित में काम करेंगे। चुनाव वाले दिन एक-एक मतदाता के पास पहुंचकर पोलिंग बूथ तक उन्हें लेकर जाएंगे और पोलिंग पर ले जाकर मतदाता को कमल के फूल पर बटन दबाने के लिए कहेंगे’ मंत्री के कार्यकर्ताओं को दिलाई गई इस शपथ का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, इससे पहले शिवराज सरकार के एक और मंत्री विश्वास सारंग ने भी राजधानी भोपाल में अपने विधानसभा क्षेत्र नरेला में कार्यकर्ताओं को इसी तरह की शपथ दिलवाई थी। जबकि अब कमल पटेल ने भी इसी तरह की शपथ दिलाई है।
बता दें कि हाल ही में हरदा जिले में बीजेपी ने कांग्रेस में सेंधमारी की थी। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। ऐसे में मंत्री जी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: