भोपाल में 20 साल पुराने पेड़ का नाम बच्चों ने रखा 'मामा-मामी', CM शिवराज को कहा-Thank You

banyan and peepal tree in bhopal

banyan and peepal tree in bhopal

विज्ञापन

MP News: विपिन श्रीवास्तव। भोपाल के बागसेवनिया में विश्वकर्मा मंदिर के पीछे पीपल और बरगद के करीब 20 साल पुराने पेड़ काटकर सड़क बनाने का विरोध रहवासी महिलाएं ने किया और तो और बच्चों तो पेड़ से चिपक गए कि इन पेड़ों को काटने नहीं देंगे। फिर क्या था बच्चों की ये अपील सीएम शिवराज तक पहुंची। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने मोबाइल से ही वीडियो बनाकर यह कह दिया इन दोनों पेड़ों को नहीं हटाया जाएगा। बल्कि सड़क का डायवर्सन किया जाएगा। जिसके लिए बच्चों ने सीएम शिवराज को धन्यवाद किया है।

पेड़ का नाम रखा ‘मामा-मामी’

पेड़ बचाने के सीएम शिवराज के फैसले के बाद बच्चे खुश नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पीपल और बरगद के पेड़ का नाम स्थानीय बच्चों ने ‘मामा-मामी’ पेड़ रखा है। बच्चों ने पेड़ बचाने के लिए सीएम शिवराज को धन्यवाद भी किया है। पेड़ बचने से बच्चे और स्थानीय रहवासी बेहद खुश भी हैं।

विज्ञापन

पेड़ों के आस-पास से बनेगी सड़क

दरअसल, बागसेवनिया इलाके में यह 20 साल पुराने पीपल और बरगद के पेड़ को हटाकर यहां से पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क बना रहा है, लेकिन जब यह जानकारी रहवासियों तक पहुंची वो रहवासी महिलाएं जो इन पेड़ों की पूजा करती रही हैं, वो बच्चे जो इन पेड़ की छांव में बैठकर खेला करते हैं। विरोध करने सामने आए हाथों में तख्तियां लेकर सीएम शिवराज से इन 20 साल पुराने पेड़ों को बचाने की अपील की थी।

इतना ही नहीं बच्चे पेड़ को बचाने के लिए उससे चिपक गए थे। बच्चों के पेड़ से चिपकने के वीडियो जब सीएम शिवराज तक पहुंचे तो मुख्यमंत्री ने भी अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर जारी करते हुए पेड़ नहीं हाटने का आश्वासन दे दिया। था। जिसके बाद सड़क को पेड़ों की दूरी से बनाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ