CM Mohan Yadav Meet Amit Shah: मध्य प्रदेश कैबिनेट में एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी को मंजूरी मिलने के बाद अब केंद्र सरकार ने भी इस योजना का समर्थन किया है। इसको लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों की सोयाबीन की फसल को एमएसपी पर खरीदी की अनुमति दे दी है। बुधवार को मोहन यादव दिल्ली पहुंचे और वहां केंद्र द्वारा इस योजना के समर्थन को लेकर सरकार का और पीएम मोदी का धन्यवाद किया।
अमित शाह से मिले सीएम मोहन यादव
केंद्र द्वारा एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकार का धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृ्त्व में एमपी केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। अगला कदम प्रदेश में डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देने का लिया जा रहा है। इसमें केंद्र हमारी मदद करेगी और प्रदेश के 11 हजार गांवों में किसानों को दूध का उचित दाम दिया जाएगा। किसानों की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है।
नेशनल डेयरी डेवलपमेंट की दी जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सोयाबीन के एमएसपी को बढ़ाकर 4,892 रुपये प्रति क्विंटल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सोयाबीन की अच्छी पैदावार होती है, लेकिन किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है। आपको बता दें, इससे पहले कीमत 4,000 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो बहुत ही कम थी। ऐसे में नई कीमतों को केंद्र का भी समर्थन मिला है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज का ब्यौरा दिया। इसके साथ ही इन्वेस्टर्स समिट में आए निवेश से अवगत कराया। सोयाबीन का एमएसपी तय करने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। सीएम ने आने वाली कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- ‘समय पर पूरा किया जाए सिंचाई प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य’ 124वीं बैठक में CM मोहन यादव का सख्त निर्देश
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
5 mins agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines