MP के युवक ने जीते Dream-11 पर जीते 5 लाख रुपए, अब इस काम में करेगा खर्च, आप भी करेंगे तारीफ

Burhanpur boy won five lakh rupees

Burhanpur boy won five lakh rupees

विज्ञापन

MP News: बुरहानपुर के राजघाट क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बुधवार शाम को मुंबई और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में ड्रीम-11 एप पर टीम बनाई थी। जिसमें उसकी टीम को चौथी रैंक मिली थी, जिसके लिए युवक को 5 लाख रुपए मिले हैं। खास बात यह है कि युवक इन पैसों को ऐसी जगह खर्च करेगा, जिसके लिए उसकी तारीफ भी हो रही है।

बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेगा पैसा

बुरहानपुर के राजघाट में रहने वाले राहुल पिंपले ने ड्रीम-11 पर पांच लाख रुपए जीते हैं, इन पैसों का खर्च पर समाज के पिछड़े हुए बच्चों को शिक्षा दिलाने में करेगा। राहुल ने बताया कि उसके परिवार की दयनीय स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाया था। इसलिए वह कमल टॉकीज क्षेत्र में सेवन स्केवेयर कपड़े की दुकान पर मजदूरी का काम करता है। अब वह इन जीते हुए पैसों से बच्चों की पढ़ाई में मदद करेगा।

विज्ञापन

युवक ने एक अनोखी पहल करते हुए जीते हुए पैसों से समाज के पिछड़े हुए विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद करने की बात कही है, जिससे हर तरफ उसकी तारीफ हो रही है। युवक के इस प्रयास की जिले में चारों और प्रशंसा हो रही है।

कमजोर बच्चों की मदद करेगा युवक

युवक का कहना है कि कमजोर परिवारों के लोग अक्सर पैसों की आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, ऐसे में उनकी मदद करने से उसे अच्छा लगेगा। इसलिए उसने जो पांच लाख रुपए जीते हैं, उनका इस्तेमाल वह जरुरतमंद बच्चों की मदद के जरिए ही करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ