भाजपा नेता को चप्पलों से पीटा, कार हटाने को लेकर छिड़ी बहस

BJP Leader Beaten Up With Slipper: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भाजपा नेता को उसके घर में घुसकर चप्पल से मारा गया, जो घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। कार पार्किंग को लेकर एक्स आर्मी मैन को इतना गुस्सा आ गया कि उसने भाजपा नेता के ड्राइवर को भी पीट दिया।

BJP Leader Beaten Up With Slipper

BJP Leader Beaten Up With Slipper

Attack On BJP Leader Over Car Parking Dispute: आपने बीच सड़क पर तोड़-फोड़ और मारपीट के मामले तो काफी सुने होंगे लेकिन कभी नेता को ही पीटते हुए सुना है? मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां कार न हटाने के चक्कर में भाजपा नेता को चप्पल से पीट दिया गया। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। जानें क्या है पूरा मामला?

घर में घुसकर भाजपा नेता को पीटा

यह घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की जनकपुरी में हुई। रविवार की रात को सह-कोषाध्यक्ष राजा भैया गुर्जर का ड्राइवर एक घर के सामने गाड़ी पार्क कर रहा था। वहीं, एक्स आर्मी मैन शैलेंद्र सिंह तोमर भी अपनी गाड़ी लेकर खड़ा हुआ था। जब ड्राइवर ने आर्मी मैन को गाड़ी साइड करने को कहा तो वह भड़क गया और दोनों के बीच बात मारपीट तक पहुंच गई। आर्मी मैन शैलेंद्र सिंह तोमर पर आरोप है कि उसने पहले भाजपा नेता के ड्राइवर को पीटा फिर घर में घुसकर राजा भैया गुर्जर को चप्पल से पीटा।

चार लोगों के खिलाफ क्राइम रजिस्टर

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा किसी तरह से मामले को शांत किया गया। यह पूरी घटना बीजेपी नेता के घर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद राजा भैया गुर्जर महाराजपुरा थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई।
पुलिस द्वारा एक्स आर्मी मैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले पर एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने जानकारी दी कि कार पार्किंग को लेकर यह सारा विवाद हुआ। राजा भैया गुर्जर और उनके ड्राइवर शैलेंद्र गुर्जर को मारा-पीटा गया। फरियादी शैलेंद्र गुर्जर की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ क्राइम रजिस्टर किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ