MP: बागेश्वर धाम में फिर बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक महिला की मौत, 10 घायल

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में 5 दिन पहले एक हादसा हुआ था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। एक बार फिर से यहां पर बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। पढ़िए विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट…

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में फिर एक बड़ा हादसा हो गया। बागेश्वर धाम में धर्मशाला की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि यहां पर करीब 5 दिन पहले भी टेंट गिरने से एक बुजुर्ग की जान चली गई थी। हादसे में जान गवांने वाली महिला उत्तर प्रदेश निवासी बताई जा रही है। वहीं, घायलों को स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

भरभराकर गिरी दीवार

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब लोग धर्मशाला में आराम से सो रहे थे। दीवार गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए, जिनमें से अनीता देवी खरवार (40) की मौत हो गई। साथ ही करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है। मृतक महिला की पहचान अनीता देवी खरवार (40) पत्नी राजू के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट गांव की रहने वाली थी। उनके परिवार वालों ने बताया कि ‘सोते वक्त अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी।’

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम

हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 5 दिन पहले यानी 3 जुलाई को भी बागेश्वर धाम परिसर में ही टेंट गिर गया था। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी, जबकि भगदड़ में 8 लोग घायल हुए थे।

इस हादसे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘ज्यादा बारिश और तूफान की वजह से टेंट में यह हादसा हुआ है। इसका  बहुत दुख है, सब अपने हैं।’ उन्होंने हादसे के बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का ऐलान भी किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ