हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने उठाए जली फाइलों पर सवाल

विज्ञापन
satpura bhawan bhopal fire

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: भोपाल के सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर सोमवार को आग लग गई। जानकारी के अनुसार, ये आग स्वास्थ्य विभाग के ऑफिस में लगी। इसके बाद बिल्डिंग को खाली कराया गया। जबकि कर्मचारी भागकर बाहर निकले। आग लगने से सरकारी फाइलें जलकर खाक होने की खबर है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई हैं। बता दें कि मंत्रालय के ठीक सामने सतपुड़ा भवन बना है। इसमें कई सरकारी विभाग के ऑफिस हैं।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा 

आग लगने की घटना के बाद राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकारी फाइलों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के के मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- “आज प्रियंका गांधी जी ने मप्र में किया चुनावी शंखनाद का आगाज। भ्रष्टाचार की फाइलें आग लगवा कर जलाने का अभियान भी शुरू! सतपुड़ा भवन में आग! 15 दिन पूर्व मैंने भोपाल में संपन्न पत्रकार-वार्ता में इस विषयक आशंका जाहिर की थी कि सरकारी दफ्तरों में आग लगने का अभियान शुरू होगा।

https://twitter.com/KKMishraINC/status/1668231771559972865?t=Qb0toWgK3K9ILPD1p-1oug&s=08

विज्ञापन

तो वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- सतपुड़ा भवन के स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय कार्यालय में आग!! किसी भी राज्य मे चुनाव से पहले सरकारी रिकॉर्ड भवन मे अगर आग लग जाए तो समझो सरकार गई, गुनाह मिटा दिए गए ।। शिवराज जी और उनकी सरकार की, चला चली की बेला है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola