Bhopal Satpura Bhavan: भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लगने के बाद अब तक इस अग्नि कांड की रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी गई है। लेकिन इस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार इस भवन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि भवन को डिस्मेंटल भी किया जा सकता है। हालांकि अब तक इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
आग से भवन को हुआ काफी नुकसान
बताया जा रहा है कि अग्निकांड सतपुड़ा भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में यहां आगे काम होगा या नहीं यह अब तक तय नहीं किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि सतपुड़ा भवन का टेक्निकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही कोई फैसला होगा। टेक्निकल परीक्षण के बाद ही यह तय किया जाएगा कि भवन का रिनोवेशन किया जाना है या फिर इसे डिस्मेंटल किया जाएगा।
पिघल गया अंदर लगा कांच
दरअसल, सतपुड़ा भवन में आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा है। आग से भवन का तापमान इतना अधिक था कि बिल्डिंग में लगे कांच पिघल गए हैं। जांच दल को भवन में पिघला हुआ कांच है। बताया जा रहा है कि तेज आग की वजह से भवन भट्टी बन गया था। ऐसे में सतपुड़ा भवन की बिल्डिंग के कमजोर होने का अंदेशा है। पश्चिम विंग की चार, पांच और छह मंजिला पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।जानकारी के मुताबिक 1700-1800 डिग्री सेल्सियस पर कांच पिघल जाता है। जबकि 2500 डिग्री पर लोहा पिघल जाता है। इसी वजह से बिल्डिंग के कमजोर होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि सतपुड़ा भवन को ज्यादा नुकसान होने की वजह से इसे डिस्मेंटल किया जा सकता है। अफसर इस पर मंथन करने में जुटे हैं। इस बात की जानकारी सरकार को भी दी गई है। हालांकि आखिरी फैसला भवन की तकनीकी रिपोर्ट के बाद ही किया जाएगा।
1982 में बना था सतपुड़ा भवन
बता दें कि सतपुड़ा भवन भोपाल की सबसे पुरानी प्रशासनिक बिल्डिंगों में से एक हैं। ठीक इसके सामने ही मंत्रालय बना हुआ है। सतपुड़ा भवन को बनाने की शुरुआत 1980 में हुई थी। जबकि 1982 में यह भवन पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था। जिसके बाद यहां सरकारी दफ्तरों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया था। इस छह मंजिला इमारत में चार विंग हैं। जिनमें अलग-अलग विभागों के दफ्तर हैं।
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
2 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
9 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines