Video: भोपाल में दिखा रवीना टंडन का अलग अंदाज, साड़ी पहनकर स्कूटी से घूमी, समोसे का चखा स्वाद
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ‘पटना शुक्ला’ की शूटिंग के दौरान मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) की आवोहवा में जमकर एंज्वाय कर रही हैं। सड़कों पर स्कूटी से घूमकर तो समोसे का स्वाद भी चख रही हैं।
रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अलग-अलग जगह पर साड़ी पहनकर घूम रही हैं, बच्चों महिलाओं, बुजुर्गों के साथ घुल मिलकर फोटो भी खिंचवाती नजर आ रही हैं। रवीना को चाहने वाले सेल्फी ले रहे हैं।
रवीना ने वीडियो शेयर कर भोपाल के लोगों के बारे में लिखा कि “भोपाल में रहने की खुशी, हर पल प्यार करने वाले लोगों की गर्मजोशी और भोपालियों जैसा आदर सत्कार और प्यार कोई नहीं करता”।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: