हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में आज कोर्ट में बड़ी सुनवाई, इंसाफ के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचा परिवार

Twisha Sharma Case: भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में आज कोर्ट में बेहद अहम सुनवाई होगी. पूर्व जज की बहू होने के कारण परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल और दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की. न्याय के लिए पीड़ित परिवार ने अब राष्ट्रपति भवन का दरवाजा खटखटाया है.

विज्ञापन

Twisha Sharma Case: भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बुधवार को कोर्ट में बेहद अहम सुनवाई होने जा रही है. इस हाई-प्रोफाइल केस में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार अब देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है. परिवार का कहना है कि उन्हें स्थानीय जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. आज कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं. कोर्ट के फैसले से ही यह साफ होगा कि ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम होगा या नहीं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है.

ससुराल में संदिग्ध हालत में मिला था शव

मूल रूप से नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव बीती 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. ट्विशा के परिजनों का सीधा आरोप है कि उनके ससुराल वाले रसूखदार हैं. ट्विशा के ससुर पूर्व जज रह चुके हैं, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन और पुलिस शुरुआती जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.

एम्स भोपाल की रिपोर्ट पर सवाल

पीड़ित परिवार ने एम्स भोपाल की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गंभीर असंतोष जताया है. परिजनों का दावा है कि ट्विशा के शव पर चोट के कई गहरे निशान थे, जो सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताते हैं. इसी वजह से परिवार लगातार अड़ा हुआ है कि ट्विशा के शव का दिल्ली एम्स में दोबारा (सेकंड) पोस्टमार्टम कराया जाए.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, अंतिम संस्कार से इनकार

इससे पहले इंसाफ के लिए भटक रहे परिवार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास के बाहर भी कड़ा प्रदर्शन किया था. परिजनों ने साफ कह दिया है कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं होती और दोबारा पोस्टमार्टम की इजाजत नहीं मिलती, वे ट्विशा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. उन्होंने प्रशासन से शव को सुरक्षित रखने की गुहार भी लगाई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola