Bhopal IPS daughter suicide case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे वीआईपी और पॉश इलाके ‘चार इमली’ से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां रहने वाले वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. बता दें कि संजीव कंचन वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (PHQ) में एआईजी (AIG) नारकोटिक्स के पद पर तैनात हैं.
भोजन करने घर पहुंचे थे पिता, फंदे पर लटकी मिली बेटी
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना उस वक्त उजागर हुई जब आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन दोपहर के समय भोजन करने के लिए अपने सरकारी आवास पर पहुंचे थे. जैसे ही वह घर के अंदर गए, उन्होंने अपनी बेटी को फंदे पर लटका हुआ पाया. बेटी को इस हालत में देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
11वीं की छात्रा थी मृतका, 16 साल पहले लिया था गोद
बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र 17 साल थी और वह 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बच्ची को करीब 16 साल पहले गोद (Adopt) लिया गया था. वह अपने माता-पिता के बेहद करीब थी, ऐसे में उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर हर कोई हैरान है.
मोबाइल और कॉल डिटेल्स की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसकी वजह से आत्महत्या के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है. अब छात्रा की कॉल डिटेल्स, चैट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे की सही वजह का पता लगाया जा सके.
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines