पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वायरल वीडियो पर बीजेपी - कांग्रेस में एक दूसरे के खिलाफ FIR की होड़
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र परासर के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस नेता द्वारा FIR के बाद अब भोपाल में भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस आईटी हेड अभय तिवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के हेड पीयूष बबेले के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
अभय तिवारी पर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करने और पीयूष बबेले पर पत्रकारों को WhatsApp ग्रुप में भेजने और फिर उसे डिलीट करने का बीजेपी ने FIR में जिक्र किया। इस मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने दोनों के खिलाफ धारा 153-बी, 504, 505(1), 505(2), 120-बी आदि के तहत मामला दर्ज किया है।
इस मामले में FIR दर्ज कराने वाले बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए और उसका वीडियो खुद कांग्रेस ने जारी किया, इसके बाद हटा दिया। इसलिए भड़काने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कमलनाथ जिम्मेदार हैं।
आपको बता दें कि 2 दिन पहले शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद सियासी बयानबाजी बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से हुई। इस मामले में सीएम शिवराज ने भी जांच के आदेश दिए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: