हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डॉग ट्रेनर ने कुत्ते को फांसी पर लटकाया, कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

Trainer Hanged Dog on Gate: कुत्ता चीखता-चिल्लाता है, लेकिन ट्रेनर उसे नहीं छोड़ते। करीब सात मिनट तक यातना देने के बाद डॉग दम तोड़ देता है।

विज्ञापन
Bhopal trainer hanged dog on gate CCTV Video Viral

Trainer Hanged Dog on Gate: शब्बीर अहमद: राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक डॉग को ऐसी यातना दी कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार, डॉग ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनर्स ने कुत्ते की फांसी लगाकर हत्या कर दी।

वायरल हो रहा है पशु क्रूरता का वीडियो 

पशु क्रूरता का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रेनर्स डॉग को घर के गेट तक लेकर आते हैं फिर गले में रस्सी बांधकर उसे लटका देते हैं। कुत्ता इस दौरान चीखता-चिल्लाता है, लेकिन वे उसे नहीं छोड़ते। करीब पांच मिनट तक उसे यातना देने के बाद डॉग दम तोड़ देता है।

वीडियो कर दिया था डिलीट

ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, व्यापारी निखिल जायसवाल ने डॉग को ट्रेनिंग के लिए छोड़ा था। इसी दौरान डॉग के साथ ये घटना हुई। वह मिसरोद के सहारा सिटी मकान नंबर 6/69 में रहते हैं। पूरी घटना ट्रेनिंग सेंटर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई। आरोपियों का नाम रवि कुशवाहा, नेहा तिवारी और तरुण दास है। हालांकि उन्होंने ये वीडियो डिलीट कर दिया था, लेकिन पुलिस ने इसे रिकवर कर लिया। इसके बाद पूरे मामले का पता चला। आरोपी अल्फा डॉग ट्रेनिंग एंड बोर्डिंग सेंटर के नाम पर ट्रेनिंग सेंटर चला रहे थे। मिसरोद पुलिस ने पशु क्रूरता समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola