विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने रूट के पहले हिंदी भाषी राज्य मध्यप्रदेश में एंट्री कर चुकी है। महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे रवाना होकर यात्रा बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव सुबह 7 बजे पहुंचीं। सबसे पहले राहुल गांधी की आरती उतारी गई।
इस तरह हुआ राहुल गांधी का स्वागत
राहुल गांधी का स्वागत बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने सिर पर गिलास और उस पर 51 मटकियां रखकर लोक नृत्य से किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, सांसद नकुल नाथ समेत महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के तमाम कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में मंच से राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला कहा कि “हमारे दो तीन लक्ष्य हैं, जो नफरत, हिंसा, डर हिंदुस्तान में फैलाई जा रही है उसके खिलाफ यह यात्रा है, पहला मुद्दा है भारत जोड़ो, डरो मत, दूसरा मुद्दा बेरोजगारी के खिलाफ यात्रा खड़ी है, तीसरा मुद्दा महंगाई है।
हम मन की बात नहीं करते मन की बात सुनते हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि “हम यात्रा में 7 से 8 घंटे 25 किलोमीटर एवरेज चलते हैं, चलते हुए बात नहीं करते मुंह बंद, कान खुले रखते हैं, हम मन की बात नहीं, हमारी मन की बात नहीं आपके मन की बात सुनते हैं, क्या है किसानों के मन की बात? क्या है बहनों की, युवाओं के मन की बात ? क्या है मजदूरों के मन की बात? क्या है छोटे व्यापारियों की मन की बात? यह हम सुनते हैं दिन भर सुनते हैं, और शाम को हम अपनी बात आपके सामने रखते हैं।
राहुल गांधी ने ये भी कहा कि “हमने यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की है,जब हमने यात्रा शुरू की तो विपक्ष ने कहा हिंदुस्तान 3600 किलोमीटर लंबा है ये पैदल किया नहीं जा सकता, हम एमपी में है 370 किलोमीटर चलेंगे, तिरंगा हम श्रीनगर में फहराएंगे, इसे कोई नहीं रोक सकता।
नफरत के खिलाफ निकाली जा रही है यात्रा
हमारे दो तीन लक्ष्य जो नफरत हिंसा डर हिंदुस्तान में फैलाई जा रही है उसके खिलाफ यह यात्रा है, युवाओं के दिल में डर डाला जा रहा है, बेरोजगारी देकर, किसानों के दिल में सही दाम न देकर, बीमा ना देकर, कर्जा माफ न कर मजदूर के दिल में मनरेगा न चला कर, ये डर फैलाते हैं फिर डर को हिंसा में बदलते है, हिंसा डर का एक रूप है जो डरता नहीं है वह ऐसा कभी नहीं करता”
हमार पहला लक्ष्य हैं हिदुस्तान के किसान
राहुल गांधी ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य हिंदुस्तान के जो उत्पादक हैं, जो किसान हैं जो मजदूर हैं, जो युवा हैं, माताएं बहने हैं, उनके दिल से डर मिटाना” शिक्षा के इंस्टीट्यूट प्राइवेटाइज हो चुके हैं, हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते, बेरोजगारी का हिंदुस्तान हम नहीं चाहते, इस हिंदुस्तान में तीन-चार अरबपति जो भी सपना देखते हैं, वो पूरा कर देते हैं।
पूरी इंडस्ट्री उनके हाथ में हैं एयरपोर्ट, कंपनी, रेलवे टेलिकॉम सब उनके हाथ में है ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए ये अन्याय का हिंदुस्तान है हमे न्याय चाहिए, गरीबों का न्याय चाहिए” तीसरा मुद्दा है ,जब यूपीए की सरकार थी तो गैस सिलेंडर का रेट 400 और आज 1200 रुपए हैं, ये पैसा किसकी जेब में रहा है, पहले पेट्रोल के दाम 60 रुपए थे आज 107 रुपये ये पैसा कहां जा रहा है, तीन-चार उद्योगपतियों के जेब में यह पैसा जा रहा है”
राहुल गांधी ने ये भी बताया कि इस यात्रा का पहला मुद्दा है भारत जोड़ो डरो मत, दूसरा मुद्दा बेरोजगारी के खिलाफ यात्रा खड़ी है, तीसरा मुद्दा महंगाई हैं”
राहुल गांधी के भाषण के बाद बोरदली बस स्टेंड से भारत जोड़ो यात्रा गाजे बाजे के साथ आगे बढ़ गई, जिसके बाद बुरहानपुर के सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल जैनाबाद फाटा पर यात्रा को मॉर्निंग ब्रेक दिया गया।
23 नवंबर यानी आज को यात्रा रूट
दोपहर 3:30 बजे यात्रा फिर शुरू होगी। शाम 7 बजे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेगी। रात्रि विश्राम झिरी होटल रनवे पास बोरगांव में रात्रि विश्राम करेगी।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 11 दिनों तक 370 किमी चलेंगे। जो मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से होते हुए 6 जिले, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा में घूमेगी। इसके बाद 4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री करेगी।
इस यात्रा में पहली बार कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होने बुधवार रात 9 बजे इंदौर होते हुए यात्रा स्थल तक पहुंच जाएगी। प्रियंका के साथ इनके पति राबर्ट वाड्रा और बच्चे भी पहुंच रहे हैं। प्रियंका गुरुवार और शुक्रवार यानि 2 दिन भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines