बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का भाई गिरफ्तार, एक घंटे में 25 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

Bageshwar Dham, Pt Dhirendra Krishna Shastri, Shaligram Garg Viral Video, Madhya Pradesh, Bageshwar Dham News

11 फरवरी को बागेश्वर धाम के गढ़ा में एक शादी समारोह में युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया था। आरोप है कि वह युवक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का भाई था।

विज्ञापन

Bageshwar Dham:  गुरुवार को बागेश्ववर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी राजितराम भी पकड़ा गया है। हालांकि गिरफ्तारी के करीब एक घंटे के बाद दोनों को 25-25 हजार के मुचलके पर कोर्ट ने जमानत दे दिया।

शालिग्राम पर आरोप है कि उन्होंने छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में शादी समारोह में हंगामा किया था। शालिग्राम ने गाली-गलौच की। धमकाने के लिए तमंचा ताना और शिकायकर्ता को धमकी दी थी।

विज्ञापन

11 फरवरी का है मामला

दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम है। इस धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने 11 फरवरी को गढ़ा में एक शादी समारोह में हंगामा कर दिया था। उसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें वह मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल ताने कुछ लोगों को गाली दे रहा है।

विज्ञापन

लोग बोले- नशे में था महराज का भाई

लोगों का कहना है कि बारात गढ़ा गांव आयी थी। जहां लड़की पक्ष ने स्वागत का इंतजाम नहीं किया था। ऐसे में सीधा खाना खिलाने लगे, कुछ लोग खाना खा चुके थे फिर हम लोग भी खाना खाने लगे। तभी शालिग्राम सामने से आकर गंदी गंदी गाली देने लगा और मारपीट भी करने लगा।

लोगों का कहना है कि उस दौरान शालिग्राम शराब के नशे में था। उसने बारातियों के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की है। लोगों ने कहा कि मुख्य विवाद नाचने को लेकर शुरू हुआ था।

विज्ञापन

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया था केस

इस संबंध में बमीठा पुलिस ने शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया था।

देश में संविधान, हर विषय हमसे न जोड़ें

केस दर्ज होने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बयान जारी किया था। उन्होंने कहा कि अभी अभी सोशल मीडिया के माध्यम से शालिग्राम जी का विषय हमारे संज्ञान में आया है।

विज्ञापन

देखो हम गलत के साथ नहीं हैं। कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ इसकी जांच करे। हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए। हम अपने मार्ग में सनातन, हिंदुत्व और बालाजी की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए कृपा करके हर विषय को हमसे न जोड़ें। इस देश में संविधान है। जो जैसा करेगा सो वैसा भरेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ