---विज्ञापन---

AAP ने मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

AAP Second List for MP-CG Election: इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इस बार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) भी पुरजोर कोशिश में लगी है। इसी कड़ी में सोमवार को AAP ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनावों […]

AAP Second List for MP-CG Election: इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इस बार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) भी पुरजोर कोशिश में लगी है। इसी कड़ी में सोमवार को AAP ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की।

---विज्ञापन---

‘आप’ की ओर से मध्य प्रदेश में आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की गई है। जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इस तरह आप ने कुल 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए आप ने 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। AAP ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए अब तक कुल 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं एमपी चुनावों के लिए भी आप ने पहले 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इस तरह यहां कुल 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में इन उम्मीदवारों को टिकट

छत्तीसगढ़ की लिस्ट के अनुसार, प्रतापपुर से राजाराम श्याम, सारंगढ़ से देव प्रकाश, खरसिया से विजय जयसवाल, कोटा से पंकज जेम्स, बिल्हा से जसबीर सिंह, बिलासपुर से डॉ. उज्जवला कराडे, मस्तूरी से धरम दास, रायपुर ग्रामीण से तरुण वैध, रायपुर वेस्ट से नंदन सिंह, अंतागढ़ से संत राम, केशकाल से जुगल किशोर और चित्रकूट से बोमादा राम को टिकट दिया गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 02, 2023 11:01 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola