उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की झारड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की तैयारी कर रहे राजस्थान के हथियार बंद कंजर गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा है। 6 आरोपी मिलकर पेट्रोल पंप के पास डकैती की योजना बना रहे थे।

2 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मुखबिर की सूचना पर तीन टीम बनाकर आरोपियों को हिरासत में लिया है। चोरी के वाहन से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कंजर गिरोह के सदस्य यहां आए थे । दो कंजर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए । दोनों आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

कई हथियार बरामद

उज्जैन के झारड़ा थाना पुलिस ने कंजर गिरोह के 4 सदस्य को पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाते हुए हिरासत में लिया । देर रात की गई कार्रवाई में चार आरोपियों तो पुलिस ने चाकू-छुरी, डंडे, मिर्ची पावडर के साथ हिरासत में लिया है ।

इन कंजरों से हथियार में टॉमी ,सरिया ,चाकू ,जिंदा कारतूस , देशी कट्टा, मिर्ची पाऊडर ,राजस्थान की शराब तथा घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया है। इसमें अपराधियों से पूछताछ में जानकारी लगी की वाहन भी चोरी का है जो सुसनेर से चुराया गया था। आरोपियों को पकड़ने के बाद झारड़ा पुलिस ने खुलासा किया ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ