Watch: भोपाल में हिट एंड रन, तेज़ रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को चपेट में लिया, देखें हैरतंगेज Video

भोपाल कार ने मारी टक्कर

भोपाल कार ने मारी टक्कर

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार रात को हिट एंड रन का मामला सामने आया है। दरअसल एक तेज रफ्तार कार ने देर रात गश्त पर निकले एक पुलिसकर्मी को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है जो हर तरफ वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना में घायल का अस्पताल में उपचार जारी है वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

तीन सिपाहियों ने कूदकर बचाई जान

दरअसल ये घटना राजधानी स्थित बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है जहां पर सोमवार रात को पुलिसकर्मी राकेश मेहरा और धर्मराज मेहरा समेत चार लोग गश्त पर थे। वे नारायण नगर स्थित सर्विस रोड पर खड़े होकर बात कर ही रहे थे कि अचानक एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आई।

कार को देखते ही तीन कांस्टेबलों ने स्पीड में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई वहीं एक सिपाही कार के नीचे दब गया। वहीं घटना के बाद हर तरफ हड़कंप मचा गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों को आते देख कार चालक तुरंत फरार हो गया। वहीं घायल पुलिसकर्मी को भी तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।

पुलिस इस मामले के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कार किराए से ली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ