हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: किराना व्यापारी की पत्नी ने 2 बच्चों के साथ लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी

विज्ञापन
Suicide

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन की तराना तहसील से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर के नाचनबोर चौराहे पर रहने वाले किराना व्यापारी की पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या का कदम उठाया है।

इस घटना में महिला और एक बच्ची की मौत हो गई जबकि एक 3 साल की बच्ची की जान बच गई है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है ।

दरअसल, तराना के किराना व्यापारी सुनील परमार की पत्नी गायत्री देर रात अपनी 6 साल की बेटी हंसिका और 3 साल की बच्ची के साथ छत के पंखे पर फांसी लगाकर झूल गई। इसमें गायत्री और हंसिका की मौत हो गई है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी लगने पर तराना पुलिस, तराना थाना प्रभारी और तहसीलदार सोनम भगत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। बाद में पंचनामा बनाकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया । अभी तक घटना का स्पष्ट कारण सामने नही आया है ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola