Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

MP: भोपाल के बाद अब इस जिले में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मुरैना: मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राजधानी भोपाल के बाद मुरैना से 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां 40 साल के आरोपी ने उसके साथ रेप किया। बच्ची 3 घंटे से बेहोशी की हालत में है। डॉक्टरों की टीम ने जांच […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Sep 14, 2022 09:28
mp

मुरैना: मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राजधानी भोपाल के बाद मुरैना से 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां 40 साल के आरोपी ने उसके साथ रेप किया। बच्ची 3 घंटे से बेहोशी की हालत में है। डॉक्टरों की टीम ने जांच कर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, वारदात बामोर थाना क्षेत्र की है। थाने में महज 200 मीटर की दूरी पर आरोपी ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात की। सूचना मिलते ही परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची 3 घंटे से बेहोशी की हालत में है। डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है।

---विज्ञापन---

बता दें कि इससे पहले सोमवार को राजधानी भोपाल में साढ़े तीन की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के साथ ड्राइवर ने स्कूल बस में वारदात की थी। केयर टेकर भी आरोपी ड्राइवर का साथ देती थी। बच्ची के साथ गलत होता देखकर भी उसने कभी विरोध नहीं किया। पुलिस ने ड्राइवर के साथ उसे भी सहआरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब मुरैना की इस घटना ने झकझोर दिया है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 13, 2022 10:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.