Indore news: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है, सिंधिया के बेटे को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के 6 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि सिंधिया भी इससे पहले MPCA के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि अब उनके बेटे की भी MPCA में एंट्री हो चुकी है, जिसे उनकी राजनीतिक लॉन्चिंग के तौर पर भी देखा जा रहा है।
महाआर्यमन बने MPCA सदस्य
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को MPCA में सदस्य बनाया गया हैं आज हुई एमपीसीए ( मध्य प्देश क्रिकेट एसोसिएशन ) की एजीएम बैठक मे 6 नए सदस्य बनाए गए। जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को भी शामिल किया गया।
ये हैं MPCA के 6 नए सदस्य
बैठक में रणजी क्रिकेटर देवांग कपाड़िया, सचिन धोलपुरे और उन्मेखा तारे को सदस्यता दी इसके अलावा सामान्य कोटे से शहडोल संभागीय क्रिकेट संगठन के सचिव अजय द्विवेगी, महाआर्यमन सिंधिया और संजय सोडानी को सदस्य बनाया गया है। ये सभी MPCA के नए सदस्य हैं।
महाआर्यमन सिंधिया को पहले मिल चुकी है यह जिम्मेदारी
बता दें कि इससे पहले भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी मिल चुकी है, इससे पहले महाआर्यमन सिंधिया को ग्वालियर संभागीय क्रिकेट संगठन का उपाध्यक्ष बनाया गया था, जबकि अब उनकी MPCA में भी एंट्री हो चुकी है, सिंधिया परिवार की और पीढ़ी अब क्रिकेट में एंट्री करने जा रही है।
MPCA के अध्यक्ष रह चुके हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया इससे पहले मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं, सिंधिया परिवार का क्रिकेट से पुराना लगाव है, यही वजह है कि सिंधिया के बेटे भी क्रिकेट में पूरी तरह से एक्टिव नजर आते हैं।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
24 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
28 mins agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
58 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
3 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
5 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
10 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines