लव ट्रायंगल का खतरनाक अंजाम, टीचर ने दो साथियों के साथ खुद को दी दर्दनाक सजा

Double Murder in Love Triangle: झारखंड के गोड्डा जिले में लव ट्रायंगल में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। यहां एक स्कूल में एक टीचर ने अपने दो साथियों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को गोली मार ली।

Ghaziabad, Crossing Republic Society, bsf, retired personnel, lover, UP Police, Crime News
विज्ञापन

Double Murder in Love Triangle: झारखंड (Jharkhand) से लव ट्रायंगल में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। गोड्डा जिले के एक सरकारी स्कूल में टीचर ने लव अफेयर के चलते अपने ही दो सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। यह घटना राजधानी रांची से करीब 300 किमी दूर पोरैयाहाट इलाके में चतरा अपग्रेडेड स्कूल में सुबह करीब 11 बजे हुई।

कमरे में मिला दो शिक्षकों का शव

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बताया कि स्कूल के एक कमरे में महिला और शिक्षक का शव खून से लथपथ पाया गया। आरोपी शिक्षक भी गंभीर रूप से घायल मिला। उन्होंने बताया कि स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने जैसे ही गोलियों की आवाज सुनी, वे कमरे में पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था।

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक दोनों शिक्षकों की मौत हो चुकी थी। आरोपी शिक्षक ने अपने सिर के दाहिने हिस्से में गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की। एसपी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह प्रेम-प्रसंग का मामला लगता है। ग्रामीणों और स्कूली छात्रों के अनुसार, दोनों पुरुष शिक्षकों का महिला शिक्षक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुजाता मिश्रा और 40 वर्षीय आदर्श सिंह के रूप में की गई है। सुजाता पोरैयाहाट और आदर्श यूपी के चंदौली जिले के रहने वाले थे। वहीं, घायल शिक्षक की पहचान पोरैयाहाट के रहने वाले 42 वर्षीय रवि रंजन के रूप में  की गई है।

विज्ञापन

आरोपी शिक्षक की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने आदर्श को तीन, जबकि सुजाता को एक गोली मारी। घटनास्थल से दो देशी पिस्तौल बरामद की गई हैं। हालांकि, घटना में केवल एक पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया है। घायल शिक्षक को गोड्डा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ