झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का चला 'पता', कुछ यूं तैयार है आगे की रणनीति

Jharkhand CM Hemant Soren: सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम सीएम के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थी। एजेंसी उनके खिलाफ जमीन घोटाले से जुड़े मामले में जांच कर रही है।

Hemant Soren plea refuses

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका।

विज्ञापन

Jharkhand CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर चल रहे सभी कयासों पर विराम लग गया है। मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री रांची के कांके रोड़ स्थित अपने आवास पर पहुंच गए। यहां उन्होंने सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक बुलाई है। जिसमें वर्तमान के हालत और आगे की रणनिति तैयार होगी। इससे पहले सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थी। सुबह करीब 9 बजे जांच के लिए घर में घुसी ईडी रात 10 बजे घर से निकली थी। बता दें एजेंसी उनके खिलाफ कथित जमीन घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपों में जांच कर रही है।

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर खड़ा मिला चार्टर्ड विमान तो बढ़ा सस्पेंस

जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार रात को ही अपने दिल्ली स्थित घर से चले गए थे। लेकिन उसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं था। न वह दिल्ली में मिले और न ही झारखंड पहुंचे। इस बीच सस्पेंस तब और बढ़ गया जब पता चला कि उनका चार्टर्ड विमान तो दिल्‍ली एयरपोर्ट पर ही खड़ा हुआ है। ऐसे में बीजेपी नेताओं ने कई कटाक्ष भरे बयान जारी किए। झारखंड बीजेपी ने तो सीएम की तलाश करने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने तक का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

झामुमो को बदनाम करने की साजिश

वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि 29 जनवरी को ईडी को सीएम के दिल्ली आवास से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। हालांकि ईडी ने अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। उधर, इस सब पर झामुमो का बयान था कि यह सब उनके मुख्यमंत्री और पार्टी को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। ईडी के आरोपों में कतई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ