Jharkhand pavilion inaugurated: भारत मंडपम, नई दिल्ली से शुक्रवार 14 नवंबर को शुभारंभ देश की सबसे बड़ी प्रदर्शनी सह बिक्री (भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला) में झारखंड पवेलियन का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया . उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश देश के अग्रणी प्रदेशों में एक है. इस वर्ष भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत है. झारखंड प्रदेश इसमें अपनी विशिष्टता प्रदर्शित कर रहा है. भारत मंडपम का यह पटल राज्य की अलग अलग उपलब्धियों और वस्तुओं को प्रदर्शित करने का उपयुक्त पटल है. हमें आशा है यहां आने वाले आगंतुक हमारे द्वारा प्रदर्शित की गई चीजों को पसंद करेंगे.
पवेलियन में लगे विभागों के स्टालों का अवलोकन
इस अवसर पर माननीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित किया और पवेलियन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित पवेलियन में लगे सभी विभागों के स्टालों का अवलोकन किया . उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड प्रदेश फोकस स्टेट है, अपने स्थापना दिवस के 25 साल पूरा होने का जश्न मनाते हुए प्रदेश के प्रमुख सरकारी संस्थानों के साथ साथ शिल्पकारों के वस्तुओं की प्रदर्शनी सह बिक्री के स्टाल लगाए गए हैं. इस अवसर पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल, प्रबंध निदेशक जूडिको वरुण रंजन, उद्योग निदेशक विशाल सागर, संयुक्त निदेशक उद्योग प्रणव कुमार पॉल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में देश के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, कई देश के साथ साथ बहुत से निजी संस्थान भाग ले रहे है.
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
2 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
5 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
6 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
7 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
15 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
15 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
18 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
22 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
23 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines