Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले में काला जादू करने के आरोप में गांव वालों ने एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 गांव वालों को गिरफ्तार किया है।
पंचायत में ले जाकर पीटा, फिर घर में फेंक गए
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने बताया कि दंपति की पहचान सिब्बल गंजू (70) और उनकी पत्नी बवनी देवी (65) के रूप में हुई थी। आरोप है कि कुछ लोग जबरदस्ती दोनों को खींचकर हेसला गांव की एक पंचायत में ले गए। कथित रूप से दोनों पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया और लाठियों से पीटा।
अगले दिन परिवार वालों ने पुलिस को बताया
बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों की मौत हो गई। फिर गांव वालों ने उनके शवों को उनके घर में फेंक दिया गया। आरोप है कि दंपति की बहू और पोते को भी गांव वालों ने पीटा। बुधवार सुबह परिजनों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
13 गांववाले गिरफ्तार, जांच जारी
एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने एएनआई को बताया कि लातेहार जिले के बंझी टोला गांव में जादू-टोना के शक में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। इस संबंध में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आरोपियों के पास से कुछ सामान भी जब्त किया गया है। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि हम सभी संभावित बिंदुओं से घटना की जांच कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
12 hrs agoझारखंड की कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयले का ढेर गिरने से 3 की मौत
1 day agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
2 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
2 days agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
6 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
9 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
10 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
11 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
11 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines