हेमंत सोरेन को फिर लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Jharkhand Former CM Hemant Soren Latest Update : भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए जमानत मांगी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर विचार करने से इनकार कर दिया और उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।

Hemant Soren

सीएम हेमंत सोरेन। (File Photo)

Hemant Soren Bail Reject : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन इस वक्त रांची की जेल में बंद हैं। सुनवाई के दौरान SC ने वकील कपिल सिब्बल से कहा कि हम जमानत अर्जी को मंजूरी नहीं दे सकते हैं, इसलिए आप खुद ही याचिका वापस ले लें। इस पर वकील ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानते हुए अर्जी वापस ले ली।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार दिया। SC ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा जमानत याचिका में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में आरोप पत्र पर संज्ञान लिया है। इसके बाद हेमंत सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वे अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका वापस लेते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक समय में दो मांग करने पर जमानत अर्जी हुई खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अदालत में एक साथ दो मांगें की गई हैं। पहली मांग अंतरिम जमानत की है तो दूसरी मांग में गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। इस दौरान ईडी ने अदालत में अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि अगर चुनाव प्रचार के लिए हेमंत सोरेन को जमानत मिली तो फिर जेल में बंद सभी नेता जमानत की मांग करने लगेंगे।

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल को मिली राहत का भी दिया गया था हवाला

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व सीएम की जमानत याचिका में सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली राहत का हवाला दिया गया था। उन्होंने अपनी अर्जी में इसी तरह से जमानत देने की अपील की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि हेमंत सोरेन ने रांची में अवैध तरीके से 8.86 एकड़ जमीन हासिल की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ