झारखंड का चतरा आकांक्षी जिलों में टॉप पर, नीति आयोग ने दिया 10 करोड़ का पुरस्कार

Jharkhand news: झारखंड के चतरा जिले ने देशभर में नाम रोशन किया है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम में देशभर के 112 जिलों ने भाग लिया। इसमें चतरा ने पहला स्थान प्राप्त किया।

BeFunky-collage (15)

Jharkhand News: नीति आयोग ने आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मार्च 2025 की डेल्टा रैंकिंग जारी की। इसके अनुसार चतरा जिला ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के 112 आकांक्षी जिलों में पहला प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयासों, नवाचारों तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से यह पुस्कार चतरा को मिल सका। वहीं नीति आयोग ने चतरा को 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार की घोषणा की है।

विज्ञापन

कई मानकों पर मिला पहला स्थान

शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक के माध्यम से नीति आयोग ने जानकारी साझा की। बताया कि चतरा जिले की बहुआयामी प्रगति विशेषकर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन तथा बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सराहा गया। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिले को नीति आयोग ने 10 करोड़ की पुरस्कार राशि प्रदान देने की घोषणा की। इसका उद्देश्य जिला स्तर पर विकासात्मक पहलों को और अधिक गति देना है।

विज्ञापन

सम्मान गर्व का विषय- श्रीजी

इस उपलब्धि पर उपायुक्त कीर्ति श्री जी ने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम, विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गर्व का विषय है। हम सभी मिलकर इसे बनाए रखने के लिए काम करेंगे। यह सफलता आकांक्षी जिला कार्यक्रम के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में चतरा जिले की मजबूत पहल और सतत प्रयास का प्रमाण है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ