हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jharkhand में बीजेपी का 'उलटफेर', हार के बावजूद बढ़ा जनाधार, हेमंत सोरेन की बढ़ी टेंशन

Jharkhand Election Results 2024: राजनीतिक जानकारों की मानें तो झामूमो के भविष्य के लिए ये खतरे की घंटी है। इससे पता चलता है कि सरकार में होते हुए भी राज्य में झामूमो का वोट बैंक दरक रहा है।

विज्ञापन

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। यहां हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके गठबंधन पार्टियों को 51 और एनडीए को 30 सीटों पर जीत मिली है। बता दें झारखंड में कुल 81 विधासभा सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के लिए कुल 41 सीट चाहिए।

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 32.87% वोट शेयर प्राप्त किया है। जबकि जेएमएम को केवल 23.06% वोट शेयर मिला। बीजेपी को मुख्य विपक्षी पार्टी झामूमो से कुल करीब 10 फीसदी अधिक वोट मिले हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो ये झामूमो के भविष्य के लिए ये खतरे की घंटी है। इससे पता चलता है कि सरकार में होते हुए भी राज्य में झामूमो का वोट बैंक दरक रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘हेमंत’ के सामने ‘हिमंत’ की टूटी हिम्मत, झारखंड के नतीजों ने निकाली असम सीएम के बयानों की ‘हवा’

विज्ञापन

 

 

1.35% लोगों ने दबाया NOTA को बटन

चुनाव आयोग के दोपहर 2 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का वोट शेयर 15.33%, AJSUP को 3.75%, राजद को 3.40%, एआईएमआईएम को 0.08% रहा। इसके अलावा 1.35% लोगों ने NOTA को बटन दबाया। इसी तरह बीएसपी को 0.75%, जनता दल यूनाइटेड को 0.71%, और एनसीपी को 0.12% वोट शेयर प्राप्त हुआ है।

झामूमो के हाथ से ऐसे झिड़ककर बीजेपी के पास पहुंचे वोट

राजनीतिक जानकारों की मानें तो राज्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की रणनीति के चलते यहां पार्टी का वोट शेयर में इजाफा हुआ है। चुनावों से दो माह पहले से ही हर बूथ पर कार्यकर्ता की उपस्थिति ने यहां पार्टी के जनाधार को बढ़ाया है। इसके अलावा चंपई सोरेन के बीजेपी में आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा का वोट बैंक झिड़ककर बीजेपी के पास पहुंच गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Jharkhand Election Results 2024: ‘नौकरी और शादी’… हिट रहे तेजस्वी के ये वादे, 5 सीटों पर चल रहे आगे

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola