Jharkhand: कांवड़ियों से भरी बस-ट्रक से भिड़ी,18 श्रद्धालुओं ने दम तोड़ा

झारखंड के देवघर की बाबा धाम नगरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कांवड़ियों से भरी बस एक एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। मौके पर ही 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

jharkhand news
विज्ञापन

देवघर की बाबा धाम नगरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाबा नगरी से बासुकीनाथ जा रही कांवड़ियों से भरी बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में एक एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे को लेकर भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपनी पोस्ट में बताया कि देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 

विज्ञापन

कब हुआ सड़क हादसा?

यह हादसा उस समय हुआ जब कांवड़ियों से भरी एक बस गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा सुबह हुआ, जब बस अचानक सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। बस में बैठे श्रद्धालु जल लेकर अपने-अपने घर की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस कर रही है हादसे की जांच 

विज्ञापन

इस हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायल लोगों पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हादसा इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचित कर दिया है। इस घटना के बाद से ही घरों में मातम छा गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ