Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी हो गया, जिसका नाम संकल्प पत्र है। बीजेपी के मैनिफेस्टो में दिवाली और रक्षा बंधन पर एक-एक गैस सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रांची में झारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ और भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे। अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि झारखंड में यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है।
यह भी पढ़ें : Video: 5-7 के फेरे में कैसे फंसे CM हेमंत सोरेन? BJP ने बोला हमला
संकल्प पत्र में क्या-क्या घोषणाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गोगो दीदी योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। दिवाली और रक्षाबंधन पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाएंगे और सिलेंडर 500 रुपये में दिए जाएंगे। झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। झारखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू किया जाएगा, लेकिन आदिवासी समुदाय को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा।
भ्रष्टाचार से भरी सरकार चाहिए या फिर…
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को तय करना है कि उन्हें भ्रष्टाचार से भरी सरकार चाहिए या पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ती भाजपा सरकार चाहिए। क्या उन्हें घुसपैठ की इजाजत देकर झारखंड की अस्मिता, जमीन और महिलाओं को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या फिर उन्हें सीमाओं की रक्षा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए।
संकल्प पत्र में बीजेपी अन्य पार्टियों से अलग : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज जो संकल्प पत्र जारी किया गया, उसमें बीजेपी सभी पार्टियों से अलग है। क्योंकि भाजपा देश की राजनीति में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कहती है, वो करती है। जब भी बीजेपी सत्ता में आई है, सभी संकल्पों को पूरा किया गया। ये बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड है और इसीलिए झारखंड की जनता, खासकर पिछड़ा वर्ग, गरीब, आदिवासी, दलित इस संकल्प पत्र की तरफ बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Video: झारखंड के चुनावी रण में 3 पूर्व CM का ‘परिवार’, कैसे इस मुद्दे पर उलझी बीजेपी?
अमित शाह ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में झारखंड के आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या लगातार कम हो रही है। घुसपैठिए यहां आ रहे हैं और हमारी बेटियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी कर रहे हैं और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो न तो झारखंड की संस्कृति सुरक्षित रहेगी, न ही यहां का रोजगार, जमीन और बेटियां सुरक्षित रहेंगी। इसीलिए भाजपा रोटी, बेटी, माटी सुरक्षित करने के नारे के साथ आगे बढ़ रही है।
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
20 hrs agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
1 day agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
4 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
8 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
9 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
13 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
13 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines