Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। उम्मीदवार के साथ साथ वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार जुट गए हैं। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन 5-7 के फेरे में फंसते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
झारखंड की बरहेटी सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के लिए दाखिल हेमंत सोरेन के हलफनामे को लेकर विवाद हो गया। हेमंत सोरेन के शपथपत्र में उनकी उम्र पांच साल के अंतराल में सात साल बढ़ गई है। 2019 के चुनाव में उनकी उम्र 42 साल थी और 2024 में 49 साल हो गई। इसे लेकर भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोला।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.