पंकज शर्मा, जम्मू: जम्मू-कश्मीर का उधमपुर एक बार फिर बम के धमाकों से दहल उठा है। पहला धमाका बीती रात 10:30 पर उधमपुर के दोमेल में हुआ तो तो दूसरा धमाका उधमपुर के मुख्य बस स्टैंड के पास आज सुबह 5:40 के करीब हुआ। धमाके में बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस ब्लास्ट में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्लास्ट के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के शीशे टूटने के साथ छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सुरक्षा एजेंसी सघनता से इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मौके पर सुरक्षा एजेंसियां जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ का दस्ता पहुंच चुका है और यह पता किया जा रहा है कि ब्लास्ट आखिरकार हुआ कैसे। डीआईजी उधमपुर रेंज मोहम्मद सुलेमान चौधरी का कहना है कि जांच चल रही है हम इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं। कहीं यह कोई आतंकी वारदात तो नहीं है। लेकिन लोगों से यह जरूर कहेंगे कि पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। उधमपुर को अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवान यहां पर जो भी गाड़ी बस स्टैंड में खड़ी है धमाके के बाद उसको चेक किया जा रहा है। कहीं किसी बस में कोई संदिग्ध सामान या फिर कोई बम तो नहीं है। डॉग यूनिट के साथ-साथ BDS की टीम भी यहां पर मौके पर पहुंची है। हर एक गाड़ी की बारीकी से जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं किसी ने कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं इस इलाके में देखा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ