Income Tax Raid: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार सुबह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी (construction company) के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड (Income Tax Raid) पड़ी। घनाराम कंस्ट्रक्शन कंपनी समाजवादी पार्टी के नेता श्याम सुंदर यादव और उनके भाई बिसन सिंह की बताई जा रही है। छापे की कार्रवाई झांसी और लखनऊ समेत कई ठिकानों पर हुई है। इनकम टैक्स की छापेमारी अभी जारी है। कार्रवाई वाले ठिकानों से न कोई बाहर आ रहा है और न ही किसी को अंदर जाने की अनुमति है।
झांसी में कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस पर छापा
झांसी के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित घनाराम कंस्ट्रक्शन कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस में बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ समेत कई अन्य ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक सभी स्थानों पर इनकम टैक्स की टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं। छापेमारी वाले घरों और दफ्तरों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है।
करोड़ों रुपये के नगद लेनदेन का आरोप
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के खिलाफ भी विजिलेंस की जांच चली थी। बताया जा रहा है कि कानपुर इनकम टैक्स टीम ने झांसी में आठ बड़े कारोबारियों और बिल्डरों के घर और दफ्तरों के अलावा अन्य स्थानों पर कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार घनाराम इंफ्रा पर करोड़ों रुपये का नकद लेनदेन का आरोप है। रिपोर्ट्स में यह तक कहा गया है कि हाल ही में उन्होंने तीन सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति खरीदी है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
5 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
6 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines