---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

हिमाचल में बर्फबारी के बाद मनाली-लेह हाईवे बंद, कई जिलों में बारिश; फंसे लोगों को केलांग में रुकने की सलाह

Manali leh national highway closed after snowfall: हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने के कारण कई जगह बर्फबारी हो रही है। कई जिलों में बारिश के बाद आवागमन भी प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि चंबा जिले में मौसम बदलने के कारण लगभग 12 इंच तक ताजा बर्फबारी देखने को मिली है।

---विज्ञापन---

Manali leh national highway closed after snowfall: मौसम में अचानक बदलाव आने के बाद हिमाचल प्रदेश में कई जगह बर्फबारी देखने को मिल रही है। कई जिलों में बारिश के कारण यातायात बंद होने की बात भी सामने आई है। लाहौल और चंबा जिले में ताजा बर्फबारी देखने को मिल रही है। चंबा का भी यही हाल है। यहां पर मौसम में बदलाव के कारण कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों पर बर्फ गिरी है। बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर भी बर्फ के कारण पहाड़ सफेद चादर दिख रहे हैं। यहां 12 इंच तक बर्फबारी हुई है।

राजधानी शिमला में भी सोमवार रात को बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने भी संभावना जताई है कि कई शहरों में बर्फबारी हो सकती है। कई इलाकों में बारिश होगी। 14 और 15 अक्टूबर को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके कारण बारिश और बर्फबारी होगी। चंबा का मौसम सोमवार आधी रात से चेंज हुआ है। बारिश के बाद ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, धौलाधार की पहाड़ियों में भी बर्फबारी होने की बात सामने आई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-Watch Video: बेरहम बहू की बर्बरता, सास को जमीन पर पटका; फर्श पर घसीटा

लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोका गया है। पांगी से चंबा के लिए आने वाले लोगों को अब दूसरे रास्तों का प्रयोग करना होगा। पंजाब और जेएंडके के रास्ते वे हिमाचल की सरहद में आ जा सकते हैं। लोगों को इसके लिए ज्यादा सफर तय करने के अलावा किराया भी ज्यादा देना होगा। वहीं, मनाली-लेह मार्ग पर बर्फबारी के कारण हाईवे बंद हो गया है।

---विज्ञापन---

सेब की खेती पर पड़ सकता है असर

लेह जाने वाले वाहनों को दारचा और आने वाले वाहनों को सरचू रोका गया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वे केलांग में ही रुक जाएं। जिंगजिंगबार और बारालाचा में लगभग 20 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। जिसके कारण रास्ता बंद है। लाहौल स्पीति में भी बर्फ गिरी है। सेवन सिस्टर पीक, रोहतांग पास और हनुमान टिब्बा की पहाड़ियों पर भी बर्फ दिख रही है। किन्नौर जिले में भी चोटियों पर बर्फबारी हुई है। शीतलहर चलने के कारण सेब की खेती पर असर हो सकता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 10, 2023 12:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola