हिमाचल प्रदेश के चंबा में आया भयानक एवलांच, बर्फ के नीचे दबे कई घर; सामने आया Video

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में ग्लेशियर फटने से कई दुकानें और वाहन चपेट में आ गए. घटना रात को हुई, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सड़कें बंद और बिजली ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए है. पढ़िए हिमाचल प्रदेश से राजेश शर्मा की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-01-28T184416.320
विज्ञापन

चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पूलन पंचायत के ओट नाला में ग्लेशियर ने तबाही मचा दी है‌. देर-रात पेश आई इस घटना के चलते राशन से लदे मालवाहक वाहन और कई दुकानें इसकी चपेट में आने से लाखों का नुक्सान हुआ है. गनीमत तो यह रही कि यह घटना रात के समय पेश आई अन्यथा दिन के समय पेश आती तो काफी नुकसान हो सकता था‌. क्योंकि जिस जगह पर ग्लेशियर आया है यह रास्ता दिन के समय अत्यंत व्यस्त रहता है और राशन की दुकानें होने के कारण वहां पर भी लोगों की काफी भीड़ रहती है.

यह भी पढ़ें;हिमाचल की अनोखी शादी, 3 फीट बर्फ में 7KM पैदल गया दूल्हा, अंधेरे में निभाई रस्में, दुल्हन भी पैदल गई ससुराल

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में हुई बहुत तेज बर्फबारी के चलते जनजीवन पूरी तरह से बिखर गया है. यहां एक ओर बर्फबारी के कारण पर्यटकों की भारी भीड़ लगी है जिससे पर्यटन कारोबार को काफी हद तक बढ़ावा मिला है, वहीं दूसरी ओर वहां के आम लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं. इस जिले में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गई हैं. इसके अलावा, विद्युत विभाग के 444 ट्रांसफार्मर बेकार हो गए हैं.

चम्बा–पठानकोट सड़क अब सभी गाड़ियों के लिए खुल गई है, लेकिन होली और जोत जाने वाले रास्ते अभी बंद हैं. खज्जियार से डलहौजी तक ज्यादा बर्फ गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद है. अच्छी बात यह है कि कहीं भी किसी की जान जाने या बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है. वहीं, पांगी इलाके में ग्लेशियर खिसकने से तीन दुकानें और दो गाड़ियां टूट गईं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ