885 से ज्यादा सड़कें बंद, बिजली गुल… हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी लोगों के लिए बनी आफत

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. राज्य में 885 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जबकि कई इलाकों में बिजली और पानी की सप्लाई भी ठप हो गई है. प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है.

himachal snowfall

Credit: Social Media

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बर्फबारी और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राज्य के कई इलाकों में सामान्य जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 885 से ज्यादा सड़कें बंद हो चुकी हैं. इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है और कई गांवों का संपर्क बाकी इलाकों से कट गया है. सबसे ज्यादा असर शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और मंडी जिलों में देखने को मिल रहा है. ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फ गिरने से सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है. कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग बंद पड़े हैं. अटल टनल रोहतांग समेत कई अहम रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो बिना जरूरी काम के सफर ना करें.

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के चंबा में आया भयानक एवलांच, बर्फ के नीचे दबे कई घर; सामने आया Video

विज्ञापन

बिजली और पानी की सप्लाई पर पड़ा असर

भारी बर्फबारी का असर बिजली और पानी की सप्लाई पर भी पड़ा है. सैकड़ों ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए हैं, जिससे कई गांवों और कस्बों में बिजली नहीं है. इसके साथ ही पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई हैं. कई जगह लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. बिजली और जल विभाग की टीमें मरम्मत का काम कर रही हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण काम में दिक्कत आ रही है. मौसम विभाग ने आने वाले 24 से 48 घंटों में भी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है. इससे ठंड और बढ़ सकती है. तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है और कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

हिमाचल सरकार ने लोगों से की अपील

हिमाचल सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं. जेसीबी और बाकी मशीनों से सड़कों को खोलने की कोशिश की जा रही है. कई इलाकों में स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने पर्यटकों से भी सावधानी बरतने को कहा है और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से फिलहाल बचने की सलाह दी है. मौसम साफ होने के बाद ही हालात सुधरने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ