पहाड़ों में बर्फ की चादर, सड़कों पर ट्रैफिक जाम, हिमाचल जाने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

Himachal Snowfall: अटल टनल के साऊथ पोर्टल में 5 इंच तक बर्फबारी हुई। जिससे यहां 50 वाहनों में 300 से अधिक लोग फंस गए। इन सभी को बुधवार तड़के निकाला गया है।

atal tunnel rohtang pass
विज्ञापन

Himachal Snowfall: कुल्‍लू- मनाली और लाहौल स्पीति में पिछले कुछ दिनों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां अटल टनल रोहतांग के साऊथ पोर्टल में 5 इंच तक बर्फबारी हुई वहीं, नॉर्थ पोर्टल में 2 इंच तक बर्फबारी हुई है। जिससे यहां आवाजाही बाधित हो रही है। बुधवार तड़के यहां बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने बर्फ को हटाकर और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक की। जिसके बाद करीब 3 बजे तक करीब 50 वाहनों को यहां से निकाला जा सका, इनमें 300 से ज्यादा लोग थे।

विज्ञापन

भारी हिमपात के बाद पहुंचे पर्यटक, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

अभी भी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली,लाहौल स्पीति वैली समेत आसपास के होटलों व गेस्ट हाउस में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि मंगलवार दोपहर को यहां काफी ज्यादा हिमपात हुआ। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बर्फबारी के बाद अचानक यहां बड़ी संख्या में पर्यटक अपने वाहनों से पहुंचे हैं। अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। जानकारी के अनुसार अब तक मनाली-लाहौल मार्ग पर बर्फ के बीच फंसे वाहनों को निकाला जा चुका है। इसमें प्राइवेट गाड़ियां, सरकारी व निजी बसें और अन्य वाहन शामिल हैं।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

पुलिस के अनुसार एहतियातन लाहौल स्पीति के कुछ ऊपरी (पहाड़ी)  इलाकों व अन्य जगहों से पर्यटकों को बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है,  जहां भी बर्फ में वाहनों के फंसने या लोगों के होने की सूचना मिल रही है उन्हें तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर सोलंग, मनाली-लाहौल मार्ग पर ट्रैफिक बंद कर डायवर्ट किया जा रहा है। केवल कुछ फोर बाई फोर गाड़ियों को आगे भेजा जा रहा है। इसके अलावा पर्यटकों से अपील है कि वह अपने होटल और गेस्ट हाउस में रुकें। मौसम के ताजा अपडेट लेने के बाद ही मनाली और आसपास के जगहों का रूख करें। अटल टनल फिलहाल चालू कर दी गई है। सोलंग से लाहौल की तरफ वाहनों की आवाजाही बाधित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ